क्लर्क के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
अहमदनगर कलेक्टर ऑफिस में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है।
क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक व कंप्यूटर में डोएक संस्था से संबंधित प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
विज्ञापित पदों के लिए 5,200-20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये व आरक्षित वर्ग को 200 रुपये का शुल्क स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दिए गए निर्धारित तरीके से जमा करना होगा।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। क्लर्क के पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 जून, 2014 को निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 9 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
इस प्रकार करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। ऑनलाइन करने की अंतिम तारीख 22 मई, 2014 है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ahmednagar.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।