फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment of clerk in Jaipur University

101 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Fri, 10 Jan 2014 08:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
recruitment of clerk in Jaipur University

राजस्थान विश्वविद्यालय में गैर शिक्षण पदों को भरने के लिए विभिन्न पदों पर कुल 101 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों में प्रबंधक अतिथि गृह का 1 पद, स्टेनो ग्रेड-2 (अंग्रेजी) के 6 पद, कनिष्ठ लिपिक के 94 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तौर पर अतिथि गृह के उम्मीदवार के लिए 9300-34800 रुपये तथा 4800 रुपये ग्रेड पे, स्टेनो ग्रेड-2 के उम्मीदवार के लिए 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3600 रुपये तथा कनिष्ठ लिपिक के उम्मीदवार के लिए 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये निर्धारित है।


आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये जमा कराने होंगे।

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन भरे फॉर्म की प्रिंटेड हार्ड कॉपी रिकॉर्ड शाखा, कमरा नं. 205, सरदार पटेल भवन, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2014 तथा हार्डकॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

इन पदों के लिए आवेदन करने तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की वेबसाइट http://www.univraj.org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed