फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of assistant professors in DU

दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती

Tue, 22 Oct 2013 03:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of assistant professors in DU

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के सहायक प्रोफेसर के कुल 30 पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए वेतनमान 15,600- 39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 6000 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन


इसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान के 3, रसायन विज्ञान के 7, वाणिज्य के 2, कम्प्यूटर विज्ञान के 5, अर्थशास्त्र का एक, अंग्रेजी के 3, मैनेजमेंट स्टडीज के दो, गणित के 3 तथा जंतु विज्ञान के 4 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि जिन आवेदकों ने इस संबंध में पहले ही आवेदन कर दिया था उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। मालूम हो कि यह विज्ञप्ति 22 अगस्त 2003 को जारी की गई थी जिसमें कुछ संशोधन कर फिर से 17 अक्टूबर 2013 को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2013 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक दीन दयाल कॉलेज सीधे जा सकते हैं या फिर कॉलेज की वेबसाइट http://dducollege.du.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन भर कर- प्रिंसिपल, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, शिवाजी मार्ग, कर्मपुरा, नई दिल्ली-110015 के पते पर अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ जमा कर सकते हैं।


आवेदन फीस के तहत सामान्य वर्ग के आवेदक को 250 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक जिसमें एसटी,एससी एवं विकलांग शामिल हैं, को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। अनिवार्य योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की उपरोक्त वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed