{"_id":"a5ca5d8b2bd7e98aac0a0085d53789ee","slug":"recruitment-of-800-artisans-in-hyadrabad-unit-of-bhel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल की हैदराबाद इकाई में 800 कारीगरों की भ्ार्ती","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
भेल की हैदराबाद इकाई में 800 कारीगरों की भ्ार्ती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
बीएचईएल(भेल) की हैदराबाद इकाई में विभिन्न श्रेणी के 800 कारीगरों के रिक्त पदों के भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इसमें मकैनिक के 245 पद, टर्नर के 164 पद, फीटर के 285 पद, लोहार के 5 पद, वेल्डर के 59 पद, बढ़ई के 5 पद तथा इलेक्ट्रीशियन के 37 पद शामिल हैं, इन सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2013 है।
भेल इंजीनियरिंग और उत्पादन के मामले में भारत की एक प्रमुख कंपनी है। इसे भारत सरकार की तरफ से महारत्न का दर्जा प्राप्त है।
इनके लिए आवेदक की आयु 1 सितंबर 2013 तक 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवश्यक योग्यता के अंतर्गत आवेदक मकैनिक/टर्नर/फीटर/लोहार/वेल्डर/बढ़ई/इलेक्ट्रीशियन में से एक ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफीकेट और नेशनल ट्रेड सर्टिफीकेट के साथ मेट्रिक/एसएससी में सामान्य और ओबीसी के लिए कम से कम 60 प्रतिशत तथा एससी/एसटी के लिए 55 प्रतिशत अंक के साथ पास की है।
विज्ञापन
और अधिक जानकारी के लिए भेल की वेबसाइट http://careers.bhel.in/या http://www.bhelhydrabad.com पर लॉग ऑन करें।