बैंक में सहायक मैनेजर बनने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में सहायक प्रबंधकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 80 रिक्तियां जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
21-28 वर्ष के युवा उच्च वेतनमान
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
वेतनमान के तौर पर उम्मीदवार को 17,100-33,200 रुपये दिया जाएगा। उम्मीदवार का मासिक वेतनमान लगभग 41,000 रुपये होगा।
यह है शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता के तहत इस पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी विषय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री 60 प्रतिशत अंकों साथ उत्तीर्ण की हो।
इन पदों के लिए सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यू, सीएफए, एमबीए, इंजीनियरिंग और बैंकिंग में डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इन पदों पर चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2014 है। आवेदन सबंधी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.sidbi.in/ पर लॉग ऑन करें।