इंस्पेक्टर के 223 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंश्चिम बंगाल में विभिन्न तरह के पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को भरने की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग यानी डब्ल्यूबीपीएससी की है। डब्ल्यूबीपीएससी ने ही इनके लिए विज्ञप्ति जारी की है।
ये हैं सरकारी पद
डब्ल्यूबीपीएससी के तहत कुल 223 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इन पदों में इंस्पेक्टर के पदों से लेकर कृषि विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर आदि के पद शामिल हैं।
आयु सीमा और योग्यता
इन पदों के लिए आयु सीमा अधिक से अधिक 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। इसके अलावा आवश्यक योग्यता के तहत आवेदक को कुछ पदों के लिए स्नातक और अन्य पदों के लिए स्नातकोत्तर की डिग्री धारक होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें
आवेदक निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरकर स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों व एक पोस्ट कार्ड के साथ सचिव, लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल, 161-ए, एसपी मुखर्जी रोड, कोलकाता-700026 पते पर 22 अप्रैल, 2014 तक भेज सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट pscwb.org.in/ पर लॉग ऑन करें।