सरकारी नौकरी: विजया बैंक में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजया बैंक ने एमएमजी स्केल-II के तहत प्रोबेशनरी मैनेजर (सुरक्षा अधिकारी) के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। शैक्षिक तौर पर इस पद आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
कुल विज्ञापित पदों में एससी के लिए 2 पद, एसटी के लिए 1 पद, ओबीसी के लिए 4 पद आरक्षित हैं। बाकी बचे पद अनारक्षित हैं। इन पदों पर चयन के लिए समूह चर्चा, ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क के तौर पर ओबीसी सहित सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
45 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है।
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को प्रथम चरण में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन के दूसरे चरण में आवेदन को जमा कराने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर 'विजया बैंक, पी.ओ. बॉक्स नं. 5136, जीपीओ, बंगलुरू-560001' के पते पर 17 अक्टूबर, 2014 तक भेजें।
ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.vijayabank.com/Careers पर लॉग ऑन करें।