फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Uttarakhan Police

पुलिस विभाग में सैंकड़ों पदों पर भर्ती

Sat, 06 Sep 2014 08:52 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Uttarakhan Police

उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 257 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 39 पद और प्लाटून कमांडर पी.ए.सी. के 43 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर चयनित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 3500 रुपये स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उनके 9300-34800 रुपये वेतनमान के तहत नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काट लिए जाएंगे। पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन पत्र राज्य के सभी जनपदों में वरिष्ठ / पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

21 से 28 वर्ष के यवाओं के लिए मौका

Recruitment in Uttarakhan Police

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी केंद्र अथवा राज्य द्वारा मान्यताप्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष होना चाहिए।

सेना के वियोजित कर्मचारियों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीटिएड होगी। किसी पुरुष अभ्यर्थी की एक समय में एक से अधिक पत्नियां न हो और कोई महिला अभ्यर्थी किसी ऐसे पुरुष की पत्नी न हो, जसकी पहले से कोई जीवित पत्नी हो। इन पदों पर चयन के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक योग्यता विज्ञप्ति में दी गई है।

यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Uttarakhan Police

इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग को 25 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा। पूर्व इन पदों के लिए 5 फरवरी, 2014 और 27 मई, 2014 को विज्ञापन जारी किया जा चुका है। जिन आवेदकों के आवेदन पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं उन्हे पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्वेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर उत्तराखंड राज्य के किसी एक जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर जमा किए जा सकते हैं अथवा डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ‌उत्तराखंड राज्य पुलिस की वेबसाइट http://uttarakhandpolice.uk.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed