बैंक में नौकरी का मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार किया जाता है। इसमें कुल 42 पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में इकोनोमिस्ट के 2 पद, सिक्योरिटी ऑफीसर के 40 पद शामिल हैं। इन पदों में से 21 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए, 11 पद ओबीसी के लिए, 6 पद एससी के लिए तथा 4 पद एसटी के लिए नियत किए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अवधि 21 अप्रैल से लेकर 5 मई, 2014 तक सुनिश्चित की गई है। आवेदन करने से पहले शुल्क व अनिवार्य योग्यता के बार में पूरी तरह जांच परख कर लें। इसके लिए सभी आवश्यक जानकारियां यूनियन बैंक की वेबसाइट पर मिलेगी। आवेदक को जल्दी से जल्दी योग्यता के आधार पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए।
अन्य आवश्यक जानकारियां
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर दी गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार http://www.unionbankofindia.co.in/abt_recruitmentaspx.aspx पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए इस वेबसाइट के कैरियर मेन्यू पे जाएं। जल्दी कीजिए बैंक में नौकरी पाने का यह एक अच्छा मौका है।