SSC में बंपर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग का पश्चिम क्षेत्र शाखा इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर निर्धारित आयु एवं शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिला समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन पदों पर मिलेगी नौकरी, पाएं आकर्षक वेतनमान
विज्ञापित पदों में क्लर्क, अकाउंटेंट, स्टोर सुपरीटेंडेंट आदि विभिन्न पदों सहित इंजीनियर के विभिन्न ट्रेडों में रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 118 रिक्तियां जारी की गई हैं।
वेतनमान के तहत विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200/2800 रुपये, 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400/1900 रुपये दिया जाएगा।
18 से 30 वर्ष तक के युवा करें ओवदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आया सीमा 27 से 30 वर्ष है। आयु की गणना 14 अगस्त, 2014 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। विभिन्न पदों के लए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है। इंजीरियर के विभिन्न ट्रेडों के आवेदक सबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री धारक हों।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न कर निर्धारित पते पर 14 अगस्त, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की पश्चिमी शाखा की वेबसाइट http://www.sscwr.net/ पर लॉग ऑन करें।