नेवी में नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ए-4 साइज पेपर पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरकर तथा सभी निर्धारित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संल्गन कर 'फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ फॉर एस ओ(सीआरसी) मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमांड, कोच्ची-682004, केरल' के पते पर भेजें।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2014 निर्धारित है। आवेदन संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://nausena-bharti.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
110 पदों के लिए भर्ती
दक्षिणी नेवी कमांड, कोच्ची में नेवी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 110 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवदेन मंगाए गए हैं।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन का भुगतान पे बैंड 1 तथा पे बैंड 2 तहत किया जाएगा।
पे बैंड 1 के तहत 5200-20200 तथा ग्रेड पे 1800/1900 तथा पे बैंड 2 के तहत 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन
विज्ञापित पदों में तोपाज, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, चार्जमैन (एयर इलेक्ट्रिकल), चार्जमैन (एयर रेडियो), इलेक्ट्रोनिक फिटर, इलेक्ट्रिकल फिटर तथा सुपरवाइजर ग्रेड-III के 1-1 पद शामिल हैं।
वहीं चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल) के 2 पद, लास्कर के 3 पद, पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 7 पद, सिविलियन मोटर ड्राइवर के 6 पेंटर के 6 पद, मैकेनिक एयर इलेक्ट्रिकल के 9 पद, मैकेनिक एयर रेडियो के 8 पद, एमटीएस के 53 पद शामिल हैं।
18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा करें आवेदन
इन पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु पदानुसार 25 से 37 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 7 मार्च, 2014 से की जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार पदानुसार निर्धारित योग्यता धारक हो।