फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in south east central railway

1206 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Thu, 26 Dec 2013 03:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in south east central railway

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वेतनमान 5200- 20200 रु. ग्रेड पे 1800 रु. के साथ पे बैंड-1 के पदों के लिए खुली भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर तथा नागपुर मंडलों और कारखानों में भर्ती के लिए कुल 1206 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों के तहत अनुसूचित जाति के लिए 181 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 90 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 325 पद और सामान्य वर्ग के लिए 610 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदन कर्ता ने आवेदन की तारीख तक 10वीं या आईटीआई अथवा समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। इसके अलावा आयु सीमा के तहत आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2014 को कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को इसमें नियमानुसार छूट प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य आवेदक के लिए 100 रु. निर्धारित है जो कि भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा के माध्यम से रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) (ब्रांच कोड 0336) में बैंक चालान से देय होगा। इसके अलावा परीक्षा शुल्क पोस्टल ऑर्डर से भी जमा किया जा सकता है।

आवेदनकर्ता को आवेदन साधारण डाक के जरिए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, आरटीएस कालोनी, निकट केंद्रीय विद्यालय, बिलासपुर-495004, छत्तीसगढ़ के पते पर भेजना होगा।


आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 24 जनवरी, 2014 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट http://www.rrcbilaspur.org/ अथवा http://www.rrcbilaspur.org/Doc/ENnO042013HINDI.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed