SBI में 2900 से अधिक पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सहयोगी बैंकों में प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में नियुक्ति हेतु पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं। पीओ अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 2986 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें एसबीबीजे में 350 पद, एसबीएच में 900 पद, एसबीएम में 500 पद, एसबीपी में 100 पद और एसबीटी में 1136 पद रिक्त हैं।
कुल विज्ञापित पदों में एससी के लिए 415 पद, एसटी के लिए 533 पद और ओबीसी के लिए 743 पद आरक्षित हैं। जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1295 पदों नौकरी अवसर मिलेगा। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
21 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तौर पर इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 है। आरिक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत एसबीआई बैंक पीओ के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवार के लिए 14,500-25,700 रुपये वेतनमान निर्धारित है। इस पद पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर, 2014 में किया जाएगा। परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 4 अवसर और आरक्षित वर्ग को 7 अवसर दिए जाएंगे। विशेष आरक्षित वर्ग के लिए अवसरों की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
इस पद पर ऐसे करें आवेदन
परीक्षा के लिए उम्मीदवार कॉल लेटर 27 अक्टूबर, 2014 से बैंक की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन नंबर एवं पासवर्ड या जन्मदिनांक की प्रविष्टि करके कॉल लेकर और एक्वेंट युवरसेल्फ पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2014 है।
ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2014 है। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2014 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/SBI_PO_RECRUITMENT_FOR_ASSOCIATE_BANKS_HINDI_ADVERT.pdf पर लॉग ऑन करें।