फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in SBI

स्टेट बैंक में 300 से अधिक पदों पर भर्ती

Thu, 13 Feb 2014 02:09 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in SBI

स्टेट बैंक समूह में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 393 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन रिक्तियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 313 पद, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में 31 पद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 11 पद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में 15 और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में 23 पद शामिल हैं।

इन बैंकों में जेएमजीएस-I, एमएमजीएस-II, एमएमजीएस-III, एसएमजीएस-IV और एसएमजीएस-V के तहत सांख्यिकी, विश्लेषण, पुस्तकालय, सीए, अर्थशास्त्र, जोखिम प्रबंधन, बाजार जोखिम, इंजीरियरी, कार्यालयी भाषा, कानून और सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणीयों के प्रबंधकों के पदों पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

21 से 35 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in SBI

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित है।

आयु की गणना 1 मार्च, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

वेतनमान के तौर पर जेएमजीएस-I के लिए 14,500-25,700 रुपये, एमएमजीएस-II के लिए 19,400-28,100 रुपए, एमएमजीएस-III के लिए 25,700-31,500 रुपए, एसएमजीएस-IV के लिए 30,600-36,200 रुपए निर्धारित है।

परीक्षा 19 अप्रैल को

Recruitment in SBI

प्रबंधकों के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से पदानुसार संबंधित ट्रेड में स्नातक/स्नातकोत्तर की उपाधि हो। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए अनुभव भी आवश्यक है।

परीक्षा शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने होंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 19 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in SBI

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा।

पंजीकरण कराने व शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 मार्च, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने और आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.sbi.co.in/user.htm पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed