रिजर्व बैंक में अधिकारियों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के 117 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 58, ओबीसी के 38, अनुसूचित जाति के 13 व अनुसूचित जनजाति के 08 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 60 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक रखी गयी है।
ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून तथा ऑफलाइन के माध्यम से 26 जून, 2014 निर्धारित की गई है।
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
ग्रेड बी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं को दूसरे चरण में लिखित परीक्षा देनी होगी।
ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी जो अगस्त माह में निर्धारित की गई है। दोनों चरणों में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
वेतनमान व आवेदन शुल्क
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के पदों के लिए वेतनमान 21000 से 36400 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदक के लिए 850 रुपये है जबकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन की फीस 100 रुपये है।
आयु की गणना 1 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
इन पदों पर इस तरह से करें आवेदन
इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 जून, 2014 निर्धारित की गई है।
आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देशों के लिए उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.rbi.org.in/ पर लॉग ऑन करें।