फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Raypur AIIMS

AIIMS में 100 से अधिक पदों पर भर्ती

Fri, 14 Feb 2014 03:34 PM IST
Updated Fri, 14 Feb 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Raypur AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में स्टोर कीपर सहित समूह ए तथा बी के विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 100 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए करें आवेदन

Recruitment in Raypur AIIMS

विज्ञापित पदों में समूह ए के तहत ब्लड ट्रांसफ्युजन अधिकारी, मेडिकल फिजीस्ट, बाल मनोवैज्ञानिक, क्लीनिक मनावैज्ञानिक, रजिस्ट्रार के पद शामिल हैं।

वहीं समूह बी के त‌हत योग प्रशिक्षक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक स्टोर अधिकारी, स्टोर कीपर, सहायक सुरक्षा अधिकारी, स्टोर कीपर, तकनीशियन, मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी, वोकेशनल काउंसलर, तकनीकी सहायक, प्रोग्रामर, फार्मासिस्ट, लाइब्रेरियन, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक एवं विभिन्न ट्रेडों में इंजीनियर पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक सैलरी पैकेज

Recruitment in Raypur AIIMS

वेतनमान के तौर पर समूह ए के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार के लिए 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 5400 से 7600 रुपये निर्धारित है।

वहीं समूह बी के पदों के लिए चयनित उम्मीदवार को 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 से 4600 रुपये निर्धारित है।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु पदानुसार 30 से 40 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 17 फरवरी, 2014 से की जाएगी।

विज्ञापन

यह है ‌शैक्षिक योग्यता

Recruitment in Raypur AIIMS

शैक्षिक योग्यता के तहत समूह ए के आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि हो।

वहीं समूह बी के आवेदकों के पास संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिग्री या डिप्लोमा हो। कुछ पदों के लिए अनुभव भी निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Raypur AIIMS
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

पदों संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, रायपुर की वेबसाइट http://www.recruitment.aiimsraipur.edu.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed