{"_id":"bfaed454152208b88f7ebb49ccd67055","slug":"recruitment-in-railways-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे में विभिन्न पदों पर कुल 5775 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में गैंगमैन/ट्रैकमैन के 3534 पद, हेल्पर/खलासी के 932 पद, हेल्पर-II/खलासी के 662 पद, हेल्पर-II/खलासी (टीएमसी संगठन) के 52 पद तथा प्लेटफॉर्म पोर्टर के 595 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धारित है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने 10वीं अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन
आवेदक की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2014 निर्धारित है।
आवेदक निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर साधारण डाक द्वारा- सहायक कार्मिक अधिकारी (भर्ती), रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम रेलवे, पार्सल डिपो, अलीभाई प्रेमजी मार्ग, ग्रांट रोड (पूर्व), मुंबई-400007 के पते पर भेजें।
विज्ञापन
और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.rrc-wr.com/WebPages/Home.aspx पर लॉग ऑन करें।