फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Railway

रेलवे में सीधी भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

Wed, 17 Sep 2014 06:23 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Railway

उत्तर सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास तकनीशियनों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। फीटर के पद को भरने के लिए स्काउट एंड गाइड कोटा के तहत आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। कुल विज्ञापित पदों में 13 पद अनारक्षित हैं। छह पद ओबीसी के लिए, चार पद एससी के लिए, 2 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली, ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 2100 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बिना होगा चयन

Recruitment in Railway

फिटर के पदों पर चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवार के 10वी या समकक्ष शैक्षणिक अंकतालिका के आधार पर मेरिट लीस्ट तैयार की जाएगी। इस सूची के आधार पर ही आवेदकों को प्रशिक्षण के लिए आंमंत्रित किया जाएगा।

इसी प्रक्रिया के तहत पहले ही प्रशिक्षण पूरा कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन के योग्य हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उललब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर 'चीफ वर्कशॉप मैनेजर, रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली रेक्रूटमेंट सेक्शन (परसनेल ब्रांच) नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)' के लेटर बॉक्स में 11 अक्टूबर, 2014 तक डालें।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट http://www.ncr.indianrailways.gov.in/uploads/files/1410523756224-App%20mech%20_English_.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed