{"_id":"b10052ece34cb45fe5d313be451ad2d9","slug":"recruitment-in-railway-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में 388 पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
रेलवे में 388 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे में कुल 388 पदों पर अप्रैन्टिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में फिटर के 195 पद, वैल्डर के 102 पद, मैकेनिक मशीन टूल मेन्टीनेन्स के 19 पद, मशीनिष्ट के 17 पद, पेन्टर के 32 पद, क्रेन ऑपरेटर के 4 पद, इलेक्ट्रीशियन के 17 पद, प्रोग्रामिंग एण्ड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार 10वीं अथवा समकक्ष उत्तीर्ण तथा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से संबद्घ आईटीआई प्रमाण पत्र धारक हो।
आवेदक की न्यूनतम आयु कम से कम 15 वर्ष और अधिक से अधिक 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
आवेदक निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय, वैगन मरम्मत कारखाना, कार्मिक शाखा (भर्ती अनुभाग) उत्तर मध्य रेलवे, झांसी, उत्तर प्रदेश, पिन कोड -284003 के पते पर भेजें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए 7 से 13 दिसंबर, 2013 का रोजगार समाचार पत्र देखें।