फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in railway, 10th pass can apply

रेलवे में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Tue, 18 Feb 2014 02:36 PM IST
Updated Tue, 18 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in railway, 10th pass can apply

पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2014 के तहत कुल 422 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन


इन पदों में फीटर, वेल्डर और अन्य ट्रेड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योग्य उम्मीदवार 14 मार्च, 2014 तक सांय 4 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कौन-कौन से पद हैं शामिल

Recruitment in railway, 10th pass can apply

पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय डिविजन में 422 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इनमें फीटर के 240 पद, मकैनिस्ट के दो पद, वेल्डर के 12 पद, इलेक्ट्रीशीयन के 18 पद और वायरमैन के 29 पद शामिल हैं।

इसके अलावा मैकेनिक के 107 पद और टर्नर के तीन पद भी शामिल हैं। ये पद डीजल, इलैक्ट्रानिक्स जैसी श्रेणियों में बटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आयु सीमा

Recruitment in railway, 10th pass can apply

इन पदों के लिए अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।

सामान्य वर्ग के लिए उम्र 15 से 24 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी के लिए 15 से 27 वर्ष होनी चाहिए। एससीएसटी के लिए 15 से 34 वर्ष तथा सामान्य वर्ग के विकलांग के लिए 15 से 34 वर्ष, ओबीसी विकलांग के लिए 15 से 37 वर्ष, एससीएसटी विकलांग के लिए 15 से 39 वर्ष होनी चाहिए।

आयु का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा।

विज्ञापन

ये है अनिवार्य योग्यता

Recruitment in railway, 10th pass can apply

अन‌िवार्य योग्यता के तहत आवेदन कर्ता ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की हो।

इसके अलावा संबंधित ट्रेड्स में आईटीआई डिग्री प्राप्त की हो।

कैसे करें आवेदन

Recruitment in railway, 10th pass can apply

योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर पांच रुपये के स्टांप लगे लिफाफे को साधारण डाक से भेजें।

आवेदन पत्र में सभी प्रमाण पत्रों के अलावा सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए 40 रुपये का पोस्टल ऑर्डर भी संलग्न करना होगा जोकि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर, पटना में देय हो।

आवेदन जिस पते पर भेजना है, वह पता है- पूर्व मध्य रेलवे, मुगलसराय, पीओ- मुगलसराय, जिला-चंदौली, उ.प्र.। और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.rrcecr.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed