रेलवे में बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम रेलवे के तहत जिन एप्रेंटिस पदों को भरा जाना है उनमें कुल पदों की संख्या 333 हैं। ये पद ऐसे योग्य उम्मीदवारों से भरे जाने हैं जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो और साथ ही संबंधित श्रेणी में आईटीआई कर रखी हो।
कौन कौन से पद हैं शामिल
दक्षिण पश्चिम रेलवे में जिन एप्रेंटिस पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, उनमें फीटर के 178 पद, मैकेनिस्ट के 15 पद, टर्नर के 20 पद, वेल्डर के 83 पद, इलेक्ट्रीशियन के 24 पद और मैकेनिक के 13 पद शामिल हैं।
अखिरी तारीख और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई, 2014 निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है जो कि 11 अप्रैल, 2014 से निर्धारित की जाएगी। आयु सीमा में एससी और एसटी को पांच वर्ष तथा ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन करने का तरीका
योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी और दो फोटो को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर पांच रुपये के स्टांप लगे 11″ x 5″ आकार के लिफाफे को साधारण डाक से भेजें। एससी, एसटी और विकलांग उम्मीदवारों को पांच रुपये के स्टांप से छूट प्रदान की गई है।
आवेदन पत्र भेजने का पता है- द ऑफिस ऑफ वर्कशॉप, पर्सनल ऑफिसर, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, साउथ वेस्टर्न रेलवे, गड़ग रोड, हुबली 580020 (कर्नाटक)।
और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.swr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,4 पर लॉग ऑन करें।