PWD में 10वीं पास की भर्ती, 197 पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट में विभन्न पदों में रिक्तियों को भरने के लिए कुल 197 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में जूनियल क्लर्क, सहायक स्टोरकीपर, टेलीफोन ऑपरेटर, वॉर्ड ब्याय, खानसमामा, पुरुष मजदूर आदि पद शामिल हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए भारतीय योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 30 सितंबर, 2014 से की जाएगी।
वेतनमान के तहत कनिष्ठ लिपिक, सहायक भंडारपाल, दुरध्वनी चालक, खानसामा के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5,200-20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2000/1900/1800 रुपये, एवं अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवार को 4440-7440 रुपये तथा ग्रेड पे 1300 रुपए दिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत कनिष्ठ लिपिक, सहायक भंडारपाल, दुरध्वनी चालक पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो तथा अन्य उम्मीदवारों ने पदानुसार चौथी से आठवीं कक्षा पास की हो।
आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300/250 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 2000/150 रुपये पदानुसार जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन ओवदन करने के लिए उम्मीदवार के पास अपना ईमेल आईडी होना अनिवार्य है।
ऑफलाइन मोड के तहत आवेदक अपना ओवदन निर्धारित पते पर 30 सितंबर, 2014 तक जमा करा सकते हैं। ऑन लाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पीडब्ल्यू की वेबसाइट http://pwdthanecircle.com/downloads/Adv.pdf पर लॉग ऑन करें।