फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

हाईकोर्ट में बनें स्टेनोग्राफर, 269 पद खाली

Tue, 02 Sep 2014 04:17 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

पंजाब व हरियाणा के हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड III के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। हाई कोर्ट के इन रिक्त पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 269 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता किसी भी विषय के साथ स्नातक रखी गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेड शीट का ज्ञान होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क दिये गए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करना होगा। विज्ञापित पदो के लिए वेतनमान 5910 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2800 रुपये) निर्धारित किया गया है।

इस पद के लिए कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शॉर्टहैंड परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट व शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्रों का सत्यापन के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment in Punjab and Haryana Highcourt

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मंगाया गया है किसी अन्य माध्यम से आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। अतः आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भरें। अन्यथा आवेदन निरस्त हो जायेगा।

आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों में किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन में स्टेप I के तहत रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 सितंबर, 2014 तथा स्टेप II में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार पंजाब एवं हरियाण हाईकोर्ट की वेबसाइट http://recruitmenthighcourtchd.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed