फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Pratham Bank

पाइए बैंक में नौकरी, करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 02 Dec 2013 06:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Pratham Bank

प्रथम बैंक, मुरादाबाद में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में ऑफिसर स्केल-III का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 20 पद, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 8 पद, ऑफिसर स्केल-II (सीए) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-I के 47 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 60 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर, 2013 निर्धारित है। वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये तथा स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस असिस्टैंट के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक, ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक होने चाहिएं।

ऑफिसर स्केल-II (जीबीओ) के पद हेतु सामान्य वर्ग के लिए 107 अंक तथा सामान्य वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के आईटी के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक होने चाहिएं।

ऑफिसर स्केल-II के सीए के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 108 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के लॉ के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 114 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक तथा ऑफिसर स्केल-III के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 109 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 103 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।


मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी http://www.prathamabank.org/Recruitment-Careers.html पर लॉग ऑन करें। योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed