फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in PNB

पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी का मौका

Wed, 29 Jan 2014 03:10 PM IST
Updated Wed, 29 Jan 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in PNB

पंजाब नेशनल बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 82 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


पदों में मैनेजर (सुरक्षा) के 26 पद, मैनेजर (सिविल इंजीनियर) के 4 पद, मैनेजर (मैकेनिकल इंजीनियर) का 1 पद, मैनेजर (आर्किटेक्ट) के 2 पद, मैनेजर (वित्त विश्लेषक) के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-सिविल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-केमिकल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-इलेक्ट्रिकल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-मैकेनिकल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-टक्सटाईल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-ई एंड टी के 3 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-कंप्युटर साइंस/आईटी के 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं ऑफिसर स्केल में सिविल इंजीनियर के 8 पद, इलेक्टिकल इंजीनियर के 3 पद, मैकेनिकल इंजीनियर का 1 पद, प्रिन्टिंग टेक्नोलॉजिस्ट के 2 पद, सिविल इंजीनियर 8 पद, सिविल इंजीनियर के 8 पद और सिविल इंजीनियर के 8 पद  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक वेतनमान

Recruitment in PNB

वेतनमान के तौर पर एमएमजी स्केल-II के कर्मचारियों के लिए 19,400-28,100 रुपये तथा जेएमजी स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये निर्धारित है।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु पदानुसार 30 से 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणन 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

यह है ‌शैक्षिक योग्यता

Recruitment in PNB

मैनेजर (सुरक्षा) किसी भी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से स्नातक की डिग्री धारक हो, ऑफिसर (प्रिंटिंग टेक्नालॉजिस्ट) के आवेदक किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से स्नातक डिग्री धारक हो तथा किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से प्रिंटिंग तकनीकी में 3 वर्ष का डिप्लोमा या ‌डिग्री प्राप्त किया हो।

इंजीनियरी विभाग के तहत मैनेजर और ऑफिसर पद के उम्मीदवार इंजीनियरिंग के सबंधित ट्रेड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री प्राप्त की हो।

यह है प्रक्रिया

Recruitment in PNB

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व पिछड़ी जाति के उम्मीदवार के लिए 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 50 रुपये निर्धारित है।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 23 मार्च, 2014 निर्धारित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 मार्च, 2014 से डाउनलोड किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in PNB
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार पीएनबी की वेबसाइट https://www.pnbindia.in/En/ui/Recruitment.aspx पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed