नौकरी: मेडिकल ऑफिसरों के पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने भारतीय नागरिकों से सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, जूनियर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर, मेडिकल ट्यूटर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों में सबसे ज्यादा 153 पद सीनियर रेजिडेंट के हैं, इसके बाद 18 पद सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के और शेष मेडिकल ऑफिसर, डेमोंस्ट्रेटर और ट्यूटर के हैं। पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। अतः इसमें नौकरी पाने का यह बेहतर मौका है।
आयु सीमा और अंतिम तारीख
मेडिकल के इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 33 वर्ष सुनिश्चित की गई है। केवल अस्पताल प्रशासक के लिए आयु 36 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा में एससी और एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जून, 2014 निर्धारित है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पीजीआईएमईआर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने तथा इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के लिए पीजीआईएमईआर की वेबसाइट http://pgimer.edu.in/PGIMER_PORTAL/PGIMERPORTAL/home.jsp पर लॉग ऑन करें।