फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in ordanance factroy

ऑर्डिनेंस फैक्टरी में 10वीं पास पाएं नौकरी

Fri, 23 May 2014 02:45 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in ordanance factroy

रक्षा मंत्रालय के ऑर्डिनेंस फैक्टरी (जबलपुर) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सीएनसी प्रोग्रामर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन व अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


रिक्तियों की संख्या 210 है, जिसमें सामान्य वर्ग के 125, पिछड़े वर्ग के 26, अनुसूचित जाति के 23 व अनुसूचित जनजाति के 36 पद शामिल हैं।

इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं व आईटीआई रखी गयी है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

Recruitment in ordanance factroy

विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 52,00-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए सामान्य वर्ग व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये का डीडी जो कि 'जनरल मैनेजर, जीआईएफ' जबलपुर में देय के नाम से जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग व महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment in ordanance factroy

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://gifofb.nic.in/advt/ade.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed