फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in ONGC

ONGC में नौकरी का मौका, बंपर भर्ती

Fri, 25 Jul 2014 08:16 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in ONGC

ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लि. में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में सहायक इंजीनियर व अन्य महत्वपूर्ण रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 138 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक व आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 22 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इन पदों के लिए करें आवेदन

Recruitment in ONGC

ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड में कुल 138 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञापित पदों में तकनीकी सहायक के कुल 97 पदों में रसायन, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, प्रोडक्‍शन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, ब्यॉलर के पद शामिल हैं, कनिष्ठ सहायक तकनीशियन के 40 पदों में ब्यॉलर, इलेक्ट्रिकल और प्रोडक्शन के पद शामिल हैं तथा हेल्थ केयर अटैंडेंट ग्रेड-I का 1 पद शामिल है।

28 सितंबर को होगी परीक्षा, मिलेगा उच्च वेतनमान

Recruitment in ONGC

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 12,000-27,000, 11,000-24,000 तथा 10,000-18,000 रुपये निर्धारित है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 28 सितंबर, 2014 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 300 रुपये जमा कराना होगा जबकि आरक्षित वर्ग को 100 रुपये जमा कराना होगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न हैं।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment in ONGC

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ओएनजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2014 है।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट http://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/ongcindia/home/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed