{"_id":"ddc6c5901fdc72e8ce6f76b7348a6d7a","slug":"recruitment-in-norther-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार से ज्यादा नौकरी, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
5 हजार से ज्यादा नौकरी, जल्द करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे में कुल 5,679 पद भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में प्वाइंट्समैन के 688 पद, गेटमैन के 262 पद, विभिन्न विभागों में खलासी के कुल 1917 पद, ट्रैकमैन के 2529 पद, कैरिज क्लीनर के 272 पद, सफाईवाला के 5 पद, कुक मेट के 2 पद, हॉस्पीटल अटेंडेंट के 4 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष होना चाहिए।
सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएंगी। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तारीख 10 फरवरी, 2014 निर्धारित है।
आवेदक आवेदन फॉर्म को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर साधारण डाक द्वारा- सहायक कार्मिक अधिकारी (आरआरसी), रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, लाजपत नगर-1, नई दिल्ली-110024 के पते पर भेजें।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए आवेदक उत्तर रेलवे की वेबसाइट http://www.rrcnr.org/ पर लॉग ऑन करें।