सरकारी नौकरी: सैकड़ों पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवेलीलीग्नाइट कॉर्पोरेशन लि. में माइनिंग जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 157 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक व आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
योग्य उम्मीदवारों को मिलेगा उच्च वेतनमान
शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद के आवेदक ने किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ माइनिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 13,000-34,000 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 300 रुपये जमा कराना होगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
इस पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद सिस्टम जनरेटेड कॉपी की दो प्रति का प्रिंट लें। एक को अपने पास सहेज कर रखें जबकि दूसरे के साथ समस्त दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न कर 10 सितंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नेवेलीलीग्नाइट कॉर्पोरेशन लि. की वेबसाइट http://www.nlcindia.com/ पर लॉग ऑन करें।