{"_id":"a5a679e984c974061f820b651664665d","slug":"recruitment-in-mp-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में 622 पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
पुलिस में 622 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस के विभिन्न पदों पर कुल 622 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों में सूबेदार के 94 पद, उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के 353 पद, उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) महिला डेस्क के 47 पद, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के 15 पद, उप निरीक्षक (क्यू. डी.) के 04 पद, उप निरीक्षक (रेडियो) के 16 पद, उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह) के 31 पद, उप निरीक्षक (प्लाटून कमांडर) के 62 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार पदानुसार संबंधित विषय में स्नातक या समकक्ष हों।
इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3600 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 700 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 350 रुपये निर्धारित है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2014 निर्धारित है। इन पदों के लिए परीक्षा 9 मार्च, 2014 को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश शासन की वेबसाइट http://mpinfo.org/MPinfoStatic/rojgar/2013/3012/vac01.asp एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए http://www.vyapam.nic.in/ या http://www.mponline.gov.in/portal/index.aspx?langid=en-US
विज्ञापन
पर लॉग ऑन करें।