फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in madhya bihar gramin bank

ग्रामीण बैंक में 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Fri, 28 Mar 2014 02:11 AM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
recruitment in madhya bihar gramin bank
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में जिन 281 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें ऑफिसर स्केल-I के 108 पद, ऑफिसर स्केल-II के 14 पद, ऑफिसर स्केल-III का 1 पद और ऑफिस असिस्टेंट के 158 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। ऑफिसर स्केल-I के लिए वेतनमान 14,500 से 25,700, ऑफिसर स्केल-II के लिए 19,400 से 28,100, ऑफिसर स्केल-III के लिए 25,700 से 31,500 तथा ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7200 से 19300 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

योग्यता ऐसी होनी चाहिए

recruitment in madhya bihar gramin bank

मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने उन भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने आईबीपीएस द्वारा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आरआरबी के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III तथा ऑफिस अस‌िस्टेंट के लिए आवेदन आमत्रिंत किए गए हैं। योग्‍य उम्मीदवार 11 अप्रैल, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन के ल‌िए फीस

recruitment in madhya bihar gramin bank
इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य आवेदक के लिए 100 रुपये है ‌ज‌बकि एससी/एसटी/विकलांग/पूर्व कर्मचारी के लिए आवेदन की फीस 20 रुपये है।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

recruitment in madhya bihar gramin bank

योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2014 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने और अन्य सभी जानकारी के लिए वेबसाइट http://mbgbpatna.com/home/super_page_details.php?menu_id=Career पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed