{"_id":"13724fb410eb27ccb9e3bc25909c63de","slug":"recruitment-in-madhya-bihar-gramin-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक में 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
ग्रामीण बैंक में 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में जिन 281 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें ऑफिसर स्केल-I के 108 पद, ऑफिसर स्केल-II के 14 पद, ऑफिसर स्केल-III का 1 पद और ऑफिस असिस्टेंट के 158 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। ऑफिसर स्केल-I के लिए वेतनमान 14,500 से 25,700, ऑफिसर स्केल-II के लिए 19,400 से 28,100, ऑफिसर स्केल-III के लिए 25,700 से 31,500 तथा ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7200 से 19300 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। ऑफिसर स्केल-I के लिए वेतनमान 14,500 से 25,700, ऑफिसर स्केल-II के लिए 19,400 से 28,100, ऑफिसर स्केल-III के लिए 25,700 से 31,500 तथा ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7200 से 19300 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
योग्यता ऐसी होनी चाहिए
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने उन भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने आईबीपीएस द्वारा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आरआरबी के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III तथा ऑफिस असिस्टेंट के लिए आवेदन आमत्रिंत किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 11 अप्रैल, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन के लिए फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य आवेदक के लिए 100 रुपये है जबकि एससी/एसटी/विकलांग/पूर्व कर्मचारी के लिए आवेदन की फीस 20 रुपये है।
ऐसे करें, आवेदन
योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2014 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने और अन्य सभी जानकारी के लिए वेबसाइट http://mbgbpatna.com/home/super_page_details.php?menu_id=Career पर लॉग ऑन करें।