लोकसभा सचिवालय में कर्मचारियों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सचिवालय में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अनुवादक, मुद्रण व भंडार संचालक के पद शामिल हैं। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है।
आवेदक को शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ पद से संबंधित डिप्लोमा व कार्य का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवारों के पास डोएक संस्था से कंप्यूटर से संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए।
सुनहरा अवसर एवं बेहतर वेतनमान
विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। अनुवादक के लिए 15,600-39,100 रुपये, मुद्रण व भंडार संचालक के लिए 5200-20,200 रुपये निर्धारित किए गये हैं।
आयु की गणना 30 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। आवदेन के लिए किसी प्रकार को कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड परीक्षा/अनुवाद परीक्षण व इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
इन पदों को भरने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों जो किसी केंद्रीय सरकार या स्वायत्त संगठनों के अधीन कार्यरत है, को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त अधिकतम अंक के अनुसार किया जायेगा।
करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म को भरकर तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर केवल साधारण डाक से भेजे।
आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 30 जून, 2014 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र, अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.loksabha.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।