फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in LIC

LIC में भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 04 Mar 2014 05:39 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in LIC

एलआईसी फाइनेंस लिमिटेड ने देश भर के अपने विभिन्न कार्यालयों में भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे पद हैं शामिल

Recruitment in LIC

एलआईसी फाइनेंस लिमिटेड में जिन 100 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें केवल एसिस्टेंट के ही पद शामिल हैं। एसिस्टेंट के पद के ‌लिए वेतनमान 7400 से 16965 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

Recruitment in LIC

एलआईसी में सहायक पद के लिए आवेदन कर्ता के पास सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्षा होनी चाहिए।

आयु की गणना 1 फरवरी, 2014 से की जाएगी। आर‌क्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

ये है अनिवार्य योग्यता

Recruitment in LIC

आवेदनकर्ता के पास अनिवार्य योग्यता के तहत राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय अथवा बोर्ड से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। उम्मीदवार ने स्नातक परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूर प्राप्त किए होने चाहिए।

इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों को पहले वरीयता मिलेगी जिन्हें कम्प्युटर संचालन की जानकारी होगी।

आवेदन करने का तरीका

Recruitment in LIC

योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च, 2013 तक किए जा सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य आवेदक के लिए 500 रुपये है। आवेदन करने और अन्य सभी जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.lichousing.com/lichousing/careers/jobs.asp/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed