फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in kendryia vidyalaya sangathan

केंद्रीय विद्यालय संगठन में क्लर्कों की भर्ती

Tue, 26 Aug 2014 05:51 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in kendryia vidyalaya sangathan
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केबीएस) में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 672 है। विज्ञापित पदों में प्रिंसिपल के 145 पद, टेक्निकल ऑफिसर के 3 पद, असिस्टेंट के 81 पद, अपर डिवीजन क्लर्क के 120 पद, लोवर डिवीजन क्लर्क के 284 पद, हिंदी ट्रांसलेटर के 7 पद, स्टेनोग्राफर के 29 पद व फाइनेंस ऑफिसर के 3 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए 12वीं व अपर डिवीजन क्लर्क के लिए स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित कार्य अनुभव का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

आयु सीमा व आवेदन शुल्क

Recruitment in kendryia vidyalaya sangathan

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रिंसिपल के लिए 35 से 50 वर्ष, टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट के लिए 35 वर्ष, अपर डिवीजन क्लर्क के लिए 30 वर्ष, हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 28 वर्ष, लोवर डिवीजन क्लर्क व स्टेनोग्राफर के लिए 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में प्रिंसिपल के लिए 1200 रुपये व अन्य पदों के लिए 750 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनहरे अवसर और बेहतर वेतनमान

Recruitment in kendryia vidyalaya sangathan

विज्ञापित पदों का वेतनमान अलग-अलग है। प्रिंसिपल के लिए 15600-39100 रुपये, टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 9300-34800 रुपये तथा अन्य पदों के लिए 5200-20200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त, 2014 से प्रारंभ है।

विज्ञापन

करें आवेदन

Recruitment in kendryia vidyalaya sangathan

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है। केवल असिस्टेंट व अपर डिवीजन क्लर्क के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात् उसका प्रिंटआउट आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर 22 सितंबर, 2014 तक भेजें।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://kvsangathan.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed