फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in JSSC

SSC में हजारों पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Tue, 30 Sep 2014 11:47 AM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in JSSC

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न ट्रेडों के तहत कनिष्ठ अभियंताओं (जेई ) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में जेई के लिए पथ निर्माण विभाग में 330 पद, जल संसाधन विभाग में 881 पद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 990 पद और यांत्रिक विभाग में 18 पद शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन


आयु सीमा में छूट का लाभ केवल झारखंड के आरक्षित वर्ग को ही दिया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment in JSSC

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा) में आयाजित की जीएगी। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के आवेदक को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक 125 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क में छूट केवल झारखंड के आरक्षियों के लिए ही मान्य होगा।

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने मान्यताप्राप्त शिक्षा परिषद से संबंधिट ट्रेड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर, 2014 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2014 है। ऑनलानइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड एसएससी की वेबसाइट http://www.jssc.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed