फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in ITBP of ASI and Head constable

ITBP में नौकरी, बस एक क्लिक दूर

Fri, 28 Feb 2014 02:53 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in ITBP of ASI and Head constable

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में एएसआई (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए कुल 206 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में एएसआई के 25 पद तथा हेड कांस्टेबल के 181 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

18 से 25 वर्ष के युवा/युवती करें आवेदन

Recruitment in ITBP of ASI and Head constable

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना पदानुसार 1 जनवरी, 2014 तथा 31 मार्च, 2014 से की जाएगी।


आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

Recruitment in ITBP of ASI and Head constable

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्‍थान से पदानुसार बारहवीं/स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

इसके अलावा एएसआई (स्टेनो) के उम्मीदवार के पास 80 शब्द प्रति मिनट की दर से स्टेनो में दक्षता प्राप्त हो।

वेतनमान के तहत एएसआई के पदों पर च‌यनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये, तथा हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 24 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

Recruitment in ITBP of ASI and Head constable

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भरकर अपने निर्धारित पते पर भेजें।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा, वहीं महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.freejobalert.com/itbp/16412/ पर लॉग ऑन करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed