फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in ISRO of Engineers

ISRO में बनिए इंजीनियर, जल्द करें आवेदन

Sat, 22 Feb 2014 07:15 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 07:15 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in ISRO of Engineers

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में विभिन्न श्रेणियों में इंजीनियर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 102 विज्ञापित पदों में वैज्ञानिक/इंजीनियर-इलेक्ट्रोनिक्स के 35 पद, वैज्ञानिक/इंजीनियर-मैकेनिकल के 50 पद, वैज्ञानिक/इंजीनियर-कंप्युटर साइंस के 17 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत अधिकतम 35 वर्ष तक के युवा/युवती आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 13 मार्च, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतन

Recruitment in ISRO of Engineers

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से संबंधित ट्रेड में 65 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई/बी.टेक की उपाधि धारक हो।

वेतनमान के तौर पर वैज्ञानिक/इंजीनियर के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। वर्तमान मासिक वेतन 39,900 रुपए होगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 100 रुपये जमा कराना होगा। वहीं महिला सहित अन्य आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

इन केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा

Recruitment in ISRO of Engineers

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। चयन के लिए संस्‍थान लिखित परीक्षा 26 अप्रैल, 2014 (शनिवार) को आयोजित करेगी।

यह परीक्षा देश भर में दस स्‍थानों पर आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बंगलूरू, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और तिरूवनंतपुरम को परीक्षा केंद्रो के लिए शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment in ISRO of Engineers

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2014 है।

आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की वेबसाइट http://www.isac.gov.in/CentralBE/advt.jsp पर लॉग ऑन कन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed