फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in ISRO

इसरो में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Thu, 21 Aug 2014 06:10 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in ISRO

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में इंजीनियरों और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल विज्ञापित पदों में तकनीकी सहायक (यांत्रिक इंजीनियरी) के 14 पद, तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार इंजीनियरी) के 9 पद, तकनीकी सहायक (सिविल इंजीनियरी) के 2 पद, तकनीकी सहायक (रासायनिक इंजीनियरी), वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान), पुस्तकालय सहायक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (सामाजिक अध्ययन), प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (हिंदी) और प्राथमिक अध्यापक के 5 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

35 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in ISRO

इंजीनियरी से संबंधित पदों के आवेदक ने मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरी का डिप्लोमा हासिल किया हो। पुस्तकालय सहायक का आवेदन स्नातक होना चाहिए तथा शिक्षक पद का आवेदक भी निर्धारित योग्यता रखता हो। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयिनत उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 4600/4200 रुपये दिया जाएगा।

आयु सीमा के तहत तकनीशियन के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 35 वर्ष है। आयु की गणना 3 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment in ISRO

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 3 सितंबर, 2014 है। आवेदन को जमा कराने के बाद कंफर्मेटरी कॉपी तथा नौकरी करने वाले उम्मीदवार को इसके साथ अनापत्ति प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा तथा आरक्षण लाभ के लिए जाति प्रमाणपत्र संलग्न कर 10 सितंबर, 2014 तक स्पीड पोस्ट से 'वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, भर्ती एवं समीक्षा अधिकारी, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम-695022' के पते पर भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.vssc.gov.in:8080/RMT284/advtno_284.html पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed