सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना में इंजीनियरिंग के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर एक्सक्यूटिव के तहत स्थायी कमीशन, शॉर्ट सर्विस कमीशन और यूनीवर्सिटी एंट्री स्कीम के तहत तकनीकी शाखाओं में जून 2015 में शुरू हो रहे कोर्सों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उप लेफ्टिनेंट से लेकर कमांडर तक के पद के लिए पदोन्नत किया जा सकता है।
इन पदों पर करें आवेदन
विज्ञापित पदों में एक्सक्यूटिव शाखा के तहत सामान्य सेवा, पायलट, निरीक्षक, आईटी और लॉजिस्टिक्स और तकनीकी शाखा के तहत इंजीनियरिंग शाखा, इलेक्ट्रिकल शाखा, नेवल आर्किटेक्चर और पनडुब्बी/तकनीकी के इंजीनियरिंग शाखा व इलेक्ट्रिकल शाखा के पद शामिल हैं।
19 से 24 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
इन पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई, 1991 से 1 जुलाई, 1996 के बीच बीच होनी चाहिए।
आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार पदानुसार इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में मान्यताप्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो।
इन पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी कैंपस इंटरव्यू के समय संबंधित चयन समिति को जमा करानी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2014 है।
इन पदों पर आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://www.nausena-bharti.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।