{"_id":"acb5e647da896d12fbccc5a6993a5f9f","slug":"recruitment-in-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
नेवी में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तटरक्षक बल के समूह 'ए' में राजपत्रित अधिकारी के रूप में सहायक कमांडेंट के पद भरने के लिए अविवाहित भारतीय नागरिको से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए जरूरी योग्यताएं कुछ इस प्रकार हैं। जनरल ड्यूटी के अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1989 से 30 जून, 1993 के बीच हुआ हो, जनरल ड्यूटी (पायलेट, नेविगेटर या ऑबजर्वर) के अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई, 1987 से 30 जून, 1995 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
तकनीकी शाखा के अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई, 1984 से 30 जून, 1993 के बीच हुआ हो, पायलट के अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई, 1987 से 30 जून, 1995 के बीच हुआ हो और जनरल ड्यूटी (महिला) के अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई, 1989 से 30 जून, 1993 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
इन तिथियों में निर्धारण तिथियों को भी शामिल किया गया है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं से लेकर स्नातक या समकक्ष निर्धारित है। पद के अनुसार शैक्षिक अर्हता की जानकारी के लिए दी गई वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
इन पदों के लिए वेतनमान 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जाएंगे और यह 2 दिसंबर, 2013 से जमा किया जा सकता है।
इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
आवेदन करने, अनिवार्य योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए http://joinindiancoastguard.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।