फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Indian Coast Guard

युवाओं के लिए नौसेना में नौकरी का मौका

Mon, 30 Jun 2014 04:05 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Coast Guard

भारतीय तटरक्षक में नाविकों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान श्रेणी में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। इसके साथ ही भौतिकी तथा गणित में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।

विज्ञापन

18 वर्ष से 22 वर्ष के युवा करें आवेदन

Recruitment in Indian Coast Guard

आयु सीमा के तहत नाविक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में 3 से 5 वर्षों की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in Indian Coast Guard

इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये निर्धारित है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदोन्नति की सुविधा भी दी गई है।

इन्हें प्रधान अधिकारी जिनके लिए वेतनमान 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4800 रुपये है, तक पदोन्नत किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment in Indian Coast Guard

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदक ऑनलाइन भरे फार्म की दो प्रतियों का प्रिंट लें और परीक्षा की तिथि को परीक्षा केंद्र पर अन्य आववश्यक दस्तावेज के साथ लेकर आएं। एक प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा करानी होगी और दूसरी प्रति भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहचान में सहायक होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://www.joinindiancoastguard.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed