बैंक में पाएं नौकरी, 251 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैंक में विभिन्न श्रेणियों में प्रबंधकों और वरिष्ठ प्रबंधकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में इंडस्ट्री, साख, जोखिम, मानव संसाधन, मार्केटिंग, राजकोष, वित्तीय उत्पाद, वित्तीय सेवा, नियोजन, सुरक्षा आदि से जुड़े क्षेत्रों में सहायक प्रबंधक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और मुख्य प्रबंधक के पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने के लिए कुल 251 रिक्तियां जारी की गई हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 550 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
आयु सीमा एवं वेतनमान
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तहत स्केल-I के लिए 14,500-25,700 रुपये, स्केल-II के लिए 19,400-28,100, स्केल-III के लिए 25,700-31,500 रुपये तथा स्केल-IV के लिए 30,600-36,200 रुपये निर्धारित है।
इन पदों पर ऐसे करें आवेदन
विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त करें। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2014 है।
ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.indianbank.in/career.php पर लॉग ऑन करें।