फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Indian Army

सुनहरा मौका: भारतीय सेना में पाएं नौकरी

Sat, 13 Sep 2014 07:33 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Army

थल सेना में स्थायी कमीशन के तहत नियुक्ति के लिए शैक्षणिक सत्र 2014-15 में अंतिम वर्ष पूर्व (तीसरा वर्ष) में अध्ययनरत इंजीरियरिंग डिग्री के अविवाहित भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर विभिन्न कमांड के तहत आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। आवेदक का जन्म 2 जुलाई, 1991 और 1 जुलाई, 1997 के बीच हुई है। कक्षा दसवीं या समतुल्य डिग्री के सर्टीफिकेट में दर्ज तारीख ही आयु निर्धारण के लिए मान्य होगा। विज्ञापित पदों में मैकेनिकल के 42 पद, इलेक्ट्रिकल्स/इलेक्ट्रोनिक्स/टेलीकम्यूनिकेशन के 12 पद, आर्किटक्चर के 2 पद और कंप्यूटर साइंस के 4 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

Recruitment in Indian Army

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर संबंधित ट्रेड में किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हों या उत्तीर्ण हों। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी कमीशन के लिए निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 21,000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

अभ्यर्थी को चयन केंद्र पर ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन पत्र का पीडीएफ एवं समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की अनुप्रमाणित प्रति और समतुल्यता का दावा करने के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी से समतुल्यता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। इस पद आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2014 है।

ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र की दो प्रति का प्रिंट लें। एक चयन केंद्र पर साथ लाएं और दूसरी प्रति को सहेज कर अपने पास रखें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी एव ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय थल सेना की वेबसाइड http://joinindianarmy.nic.in/jiaonlineforms/frmUESInstructions.aspx पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed