फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in IDBI

आईडीबीआई बैंक में भर्ती, करें आवेदन

Thu, 03 Jul 2014 07:06 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in IDBI
आईडीबीआई में सहायक प्रबंधकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 500 रिक्तियां जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

26 वर्ष तक के युवा पाएं उच्च वेतनमान

Recruitment in IDBI

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

वेतनमान के तौर पर उम्मीदवार को 14,400-40,900 रुपये दिया जाएगा। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक एक वर्ष की अवधि का बैंकिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा करवाएगी। कोर्स की लागत चुकाने के लिए बैंक उम्मीदवारों को लोन फाइनेंस करेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक है ओवदन की योग्यता

Recruitment in IDBI

शैक्षिक योग्यता के तहत इस पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी विषय से किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारक हो।

बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर नियुक्ति के समय उम्मीदवार को 2 लाख रुपये का बांड भरना होगा। तीन साल से पहले बैंक की नौकरी छोड़ने की स्थिति में यह जुर्माना भरना होगा।

विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

Recruitment in IDBI

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2014 है। आवेदन सबंधी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.idbi.com/index.asp पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed