फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in ICMR

नौकरीः ICMR में बड़ी भर्ती, करें आवेदन

Wed, 06 Aug 2014 07:40 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in ICMR

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) मेडिकल एवं नॉन मेडिकल बी श्रेणी के वैज्ञानिकों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस पद पर मेडिकल, वेटिनरी साइंस, लाइफ सांइस, बायोस्टेसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी आदि वभागों में नियुक्ति के लिए कुल 60 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
विज्ञापन

35 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in ICMR

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमाननुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 5,400 रुपये दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in ICMR

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा डीडी संलग्न कर 'महानिदेशक, आईसीएमआर, वी. रामालिंगमस्वामी भवन, अंसारी नगर, दिल्ली-110029' के पते पर भेजें।

आवेदन 30 सितंबर, 2014 तक उक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईसीएमआर की वेबसाइट http://www.icmr.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed