फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in HSSPP

टीचर बनने का एक और मौका, जल्दी भरें फॉर्म

Sat, 01 Mar 2014 01:34 PM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in HSSPP

एचएसएसपीपी यानी हरियाणा परियोजना परिषद के माध्यम से ब्लॉक रिसोर्स पर्सन यानी बीआरपी के पदों पर जो विज्ञप्ति जारी की गई है, उसके तहत एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जानी है।

विज्ञापन


बीआरपी पर नियुक्त होने वाले व्यक्तियों की एक वर्ष की संविदा को और आगे बढ़ाया जा सकता है।

इन बीआरपी पदों पर होनी हैं भर्ती

Recruitment in HSSPP

विज्ञापित पदों में बीआरपी हिंदी के 29 पद, बीआरपी गणित के 90 पद, बीआरपी अंग्रेजी के 27 पद, बीआरपी विज्ञान के 62 पद और बीआरपी सामाजिक विज्ञान के 52 पद शामिल हैं।

इनमें सबसे ज्यादा बीआरपी गणित के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित आयु सीमा

Recruitment in HSSPP

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

राज्य के आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयुसीमा का निर्धारण आवेदन जमा होने की तिथि से किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी शैक्षिक योग्यता

Recruitment in HSSPP

शैक्षिक योग्यता के तहत बीआरपी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग विषयों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है।

मानविकी, विज्ञान और गणित के विषयों में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि होना जरूरी है। इसके अलावा अधिमानी योग्‍यता के तहत पीएचडी को मांगा गया है।

आवेदन की आखिरी तारीख

Recruitment in HSSPP

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च, 2014 निर्धारित की गई है।

आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सीडेक मोहाली की वेबसाइट http://recruitment-cdacmohali.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed