फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in Hindustan Copper Limited

एचसीएल में भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 19 Apr 2014 04:11 PM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
recruitment in Hindustan Copper Limited

हिंदुस्तान कॉपर लि.(एचसीएल) ने 60 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर,एसिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और एसिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 16 मई, 2014 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी अथवा मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अनिवार्य आयु सीमा और अर्हता

recruitment in Hindustan Copper Limited

अलग अलग श्रेणी के पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अन‌िवार्य योग्यता के तहत आवेदन कर्ता ने किसी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थान से संबंधित ट्रेड्स में इंजीनियरिंग की डिग्री पास की हो। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2014 को निर्धारित की जाएगी। पदों के अनुसार आयु की सीमा निर्धारित की गई है। ज्यादा अनुभव वाले पदों के लिए आयु सीमा भी अधिक है। आयु सीमा 35 वर्ष से लेकर 54 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा फ्रेशर्स के लिए आयु सीमा 30 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों के लिए इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन का तरीका और फीस

recruitment in Hindustan Copper Limited

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.hindustancopper.com/career.asp पर लॉग ऑन करें। आवेदन फीस के तहत सामान्य वर्ग के आवेदनकर्ता को हिंदुस्तान कॉपर लि., कोलकाता के पक्ष में 750 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा जबकि एससी/एसटी/विकलांग/महिला आवेदकों  को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed