फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Himachal Pradesh Govt.

सरकारी नौकरी में सैकड़ों पदों पर भर्ती

Mon, 28 Apr 2014 06:35 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Himachal Pradesh Govt.

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 101 पद सहित, प्रोफेसर, डिप्टी एडवोकेट जनरल, सैनिक वेलफेयर निदेशक, सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), वरिष्ठ नियोजन ड्राफ्टसमैन, नियोजन अधिकारी, पशु चिकित्सक अधिकारी और विभिन्न विषयों के प्रवक्ता सहित कुल 160 रिक्तियां जारी की गई हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

45 वर्ष तक के अभ्यर्थी पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in Himachal Pradesh Govt.

आयु संबंधी योग्यता के तहत उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तौर पर उम्मीदवार को 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पदानुसार पे 5400/4200 रुपये दिया जाएगा। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Himachal Pradesh Govt.

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा अन्य विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर http://hp.gov.in/hppsc/page/Latest-Advertisement.aspx पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed